नक्सलवाद हमारे देश को दीमक की तरह खा रहा है। ये वो दीमक है जो लकड़ी नहीं मासूमों का खून पीता है। दंतेवाड़ा की में बीते दिनों हुए विस्फोट में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी। मरने वालों में बस में सवार यात्री थे। इन यात्रियों में पुलिसकर्मी और कुछ नागरिक थे। नक्सलियों का पुलिस या सुरक्षाबलों से दुश्मनी तो एक बार को समझ में आती है लेकिन आम नागरिकों से क्या दुश्मनी है। इस घटना से पहले सीआरपीएफ पर हमला बोला गया जिसमें 74 से ज्यादा जवानों को शहीद होना पड़ा। इसके पीछे गलती किसी की भी हो लेकिन मारने वालों में नक्सली ही शामिल थे।
आज के समय में नक्सलवाद सिर्फ एक तमगा है मनमानी करने या लूटपाट करने का। आज नक्सली अपने हक के लिये नहीं सिर्फ अपनी धाक के लिये लड़ रहे हैं। सरकार इसमें कुछ नहीं कर सकती है। क्योंकि जितने लोग नक्सलियों से परेशान है उनसे ज्यादा लोग नक्सलियों का सपोर्ट करने वाले है। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि इस युद्ध में कितनी जानें गयी है। ये नहीं कहता कि सिर्फ सुरक्षाबलों की बल्कि उन नक्सलियों की जिनको बहकाया गया है। नक्सलियों औऱ आतंकवादियों में ज्यादा फर्क नहीं है। दोनों को ही बहकाया गया है, दोनों हिंसा से अपनी बातें मनवाना चाहते है। दोनों के उसूल आम नागरिकों की लाशों से होकर गुजरता है।
परेशानी की बात ये है कि जो लोग इन हिंसक नक्सलियों का समर्थन करते है उनमें ज्यादातर बुद्धिजीवी वर्ग के हैं। इन छद्म बुद्धिजीवियों को कब अक्ल आयेगी कि नक्सलवाद का अर्थ आज बदल चुका है। जिस तरह अहिंसा का अर्थ बदल गया है। आज अहिंसा का मतलब हथियार गिराना या युद्ध न करना नहीं है। आज अहिंसा का अर्थ है हथियारों की संख्या में इतनी बढोत्तरी करना कि दूसरे तुम पर हमला न कर सकें। अपने हक लिये लड़ने वाले नक्सली आज सिर्फ कुछ लोगों की महत्वकांक्षाओं को पूरा करने वाले पुतले बन गये है। ये वो पुतले है जिनको दाना पानी मिल रहा है हिंसा का समर्थन करके, लूटपाट करके, लोगों को मारकर। मार्क्स के नाम पर नक्सल का सपोर्ट करना मूर्खता नहीं तो और क्या है। क्या हम आज के समय में गांधी के विचार पर चल सकते हैं कोशिश करके देखिये। गांधी के हिसाब से चलने के लिये भी हमें पहले हिंसक तरीकों को सोचना होगा। ताकि हिंसा की नौबत ही न आये। क्योंकि ताकतवर से सब डरते हैं और जिनसे हम डरते है उनसे हिंसा की बात सोच भी नहीं सकते। तो एक तरह से देखा जाये तो वो सबसे बड़ा अहिसावादी हो जाता है। औऱ हम भी।
मेरा सोचना पता नहीं दूसरों से अलग है या नहीं पर मैने इस तरह की बात पहले किसी के मुंह से सुनी नहीं। नक्सल पर कुछ लोगों के विचार अलग है वो समर्थन करते हैं। उन्हें नक्सलवादियों पर गोलियां चले तो दुख होता है। वो उनके हक की बातें करते हैं। वो उनके विकास की बातें करती है। पर क्या कोई ये बता सकता है कि बंदूक के दम पर विकास कहां होता है। सरकार भी तानाशाही करती है, नक्सलवादियों को इलाके में रहने वाले लोगों के साथ बहुत बुरा हुआ है। लेकिन इसका ये मतलब तो नहीं हिंसा पर उतारु नक्सलवादियों पर सरकार भी गोलियां चलवाये तो जेएनयू में छात्र छात्रायें उसको तानाशाही कहें। आज के समय में जब नक्सल की एक एक गोली का हिसाब भी मीडिया की खबरों में होता है। पूरे देश की नजरें उन पर टिकी होती है। उन लोगों पर टिकी होती है। ऐसे में विकास की पहल जब सरकार की ओर से होती है तो बंदूके क्यों गूंज रही है।
सरकार की बातचीत की पहल के बावजूद नक्सली क्यों नहीं आगे आने को तैयार है आखिर उन्हे क्या चाहिये। विकास चाहिये, नौकरी चाहिये,खाना चाहिये क्या चाहिये उन्हे। सब के लिये क्या उन्हे वो सब नहीं करना चाहिये जो देश का हर नौजवान कर रहा है। मेहनत, लगन से क्या कुछ हासिल नहीं किया जा सकता। बंदूक उठाकर सिर्फ छीना जा सकता है उसका लुत्फ नहीं उठाया जा सकता है। क्योंकि लुत्फ सिर्फ उसका उठाया जा सकता है जिसको मेहनत से कमाया हो। नहीं तो जो हालत हम दूसरों का अपनी बंदूकों से कर रहे है वैसा हाल हमारा भी किसी न किसी की बंदूकों से होगा। ये नक्सलियों को कभी नहीं भूलना चाहिये।
अंत में सिर्फ यही कहुंगा कि नक्सलवादियों को बंदूक छोड़कर विकास के रास्ते पर चलना चाहिये। सरकार में कमियां है हर कोई कहता है,लेकिन हर कोई बंदूक तो नहीं उठाने लगता है। हर कोई बंदूक उठा लेगा तो समझ जाना चाहिये कि अपनी गोलियां जब खत्म होंगी तब हमें कोई नहीं बचा पायेगा। सरकार का विरोध करना ही है तो गोलियों से नही अपने हक लड़ाई लड़नी चाहिये, लेकिन उसमें बंदूकों से बहता खून नहीं होना चाहिये।विकास के लिये पहल करने का सरकार को एक मौका देकर देखना चाहिये। क्योंकि देश जिस इलाके पर अपनी नजरें गड़ा कर बैठा हो...उसके साथ गद्दारी करने की हिम्मत किसी में नहीं है।
मेरे बारे में
- शशांक शुक्ला
- नोएडा, उत्तर प्रदेश, India
- मन में कुछ बातें है जो रह रह कर हिलोरें मारती है ...
कुछ और लिखाड़...
-
-
-
-
-
अबकी बार खुले में शौच पर वार9 वर्ष पहले
-
-
NewsGram: News media from Chicago11 वर्ष पहले
-
-
-
-
-
दुश्मन भगवान (अंतिम भाग)16 वर्ष पहले
-
-
नक्सलवादियों को चाहिये क्या ?
मंगलवार, मई 18, 2010प्रस्तुतकर्ता शशांक शुक्ला पर 5:05 am 1 टिप्पणियाँ
बाबा वाबा ना...बाबा ...ना
मंगलवार, मार्च 16, 2010प्रस्तुतकर्ता शशांक शुक्ला पर 10:32 am 8 टिप्पणियाँ
लेबल: सामाजिक
वैलेंनटाइन्स डे और विरोधी
शनिवार, फ़रवरी 13, 2010एक बात समझ के परे है कि ये लोग तब कहां रहते है जब बलात्कार के आरोपियों को सालों साल सजा तक नहीं मिल पाती। आखिर ये कौन लोग हैं जो समाज को संस्कृति का पाठ पढ़ाते हैं । कितना जानते है ये विरोधी... जो वैलेनटाइन डे का विरोध करते है। इस विषय में सिवाय इसके कि ये पश्चिमी सभ्यता का पर्व है कितना जानते है ? हीर रांझा, सोहनी महिवाल, राधा कृष्ण का नाम तो इज्जत लेते है...लेकिन रोमिया जूलियट का नाम इनके दिलों में चुभता है। तालिबान की रीति या नीति का विरोध तो बहुत करते हैं पर क्यों नहीं सोचते की अंजाने में या फिर जानकर भी हम उन्हीं के नक्शे कदम पर चल रहे हैं।
प्रस्तुतकर्ता शशांक शुक्ला पर 10:13 pm 3 टिप्पणियाँ
लेबल: सामाजिक
शिवसेना और शाहरुख़ 'ख़ान'
बुधवार, फ़रवरी 03, 2010शिवसेना प्रमुख और उनके पुत्र उद्धव ठाकरे ने शाहरुख को तो देशद्रोही तक मानने लगे है और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के मुद्दे पर किंग खान को माफी मांगने को कह डाला है। शाहरुख ने भी माफी न मांगने दम्भ भरा है। क्योंकि ये तो सौ फीसदी सत्य है कि शाहरुख ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खरीदने की बात कही थी, लेकिन इसके पीछे का कारण है खिलाडि़यों की उपलब्धता। कोई भी टीम ये नहीं चाहती है कि उनके खिलाड़ी टीम के लिये उपलब्ध न हो सके। इसलिये किसी भी टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खरीदने में रुचि नहीं दिखाई।
लेकिन सवाल ये है कि क्या पाकिस्तानी खिलाडि़यों को खरीदना ज़रुरी है या नहीं। और अगर ज़रुरी है तो वो इसलिये क्योंकि वो इस वक्त ट्वेंटी ट्वेंटी चैम्पियन है। चैम्पियन होने के नाते पाकिस्तानी खिलाड़ियों को तवज्जो न मिलना इस बात को दर्शाता है कि कोई न कोई दूसरा कारण ज़रुर है जिसकी वजह से उन खिलाड़ियों को नहीं खरीदा जा रहा है। टीमें अपना कारण बता चुकी है शाहरुख भी इसी कारण से अपना पक्ष रख चुके है। शाहरुख के अपने पक्ष ने ही उनको मुसीबत मे डाल रखा है। शिवसेना जैसी कट्टरपंथी सिर्फ इसलिये ही दबाव बना रहे है क्योंकि इसमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों का नाम है । हां ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का भी विरोध हो रहा है लेकिन शिवसेना का मुख्य मकसद पाकिस्तान के नाम पर शाहरुख को लपेटना है क्योंकि उनका नाम शाहरुख खान है। औऱ ये बात किसी से छुपी नहीं है कि शिवसेना किस कदर कट्टरपंथी है।
पाकिस्तानी खिलाड़ियों को न लेना या लेना इससे उन्हे कोई फर्क नहीं पड़ता है। ये पाकिस्तानी खिलाड़ियों का लालच है जो न लेने पर उन्हें बैखलाये दे रहा है। पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लेने या लेने के मुद्दे पर हर कोई इस मुद्दे पर एक दूसरे के पाले में डाल रहा है क्योंकि इस मामले में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का नाम है। अगर कोई और देश होता तो शायद इतना बबाल न होता। पाकिस्तान से भारत की दुश्मनी सालों से चली आ रही है लेकिन आज के मुद्दे पर ये कहना है कि मुंबई पर हुए हमले की वजह से पाकिस्तानी खिलाडियों को न लिया जाए। अपनी जगह सही है लेकिन शाहरुख को गलत ठहराना कि वो पाकिस्तान जाकर बस जायें, ये तो शिवसेना द्वारा हिंदुत्व की गलत परिभाषा है। शाहरुख को सिर्फ मुस्लिम होने की वजह से निशाना न बनाया जाए। अगर दिक्कत थी तो पहले आईपीएल में क्यों नहीं शिवसेना जैसी कट्टरपंथी पार्टियों ने अपना विरोध दर्ज कराया।

रही बात पाकिस्तान की तो उनसे तो सभी तरह के संबंध तोड़ लेने चाहिये। चाहे वो खेल हो राजनीति है या व्यवसाय। क्योंकि जो देश हमारे खिलाफ षडयंत्र रचता रहता है उससे किसी प्रकार का संबंध गलत होगा। लेकिन शिवसेना की बात की जाये तो उनकी सोच एक दूसरे को हमेशा काटती है। कभी वो पश्चिमी सभ्यता के विरोध में वैलेंनटाइंस डे का विरोध करते है तो दूसरी तरफ माइकल जैक्सन के साथ गलबहियां करते नज़र आते है तो कभी पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने के विरोध में पिच ही खोद डालते है, लेकिन यहां भी मियांदाद को खाने पर बुलाते है।
अब इसे क्या कहें, इन सवालों पर जवाह चाहे जो भी निकल कर सामने आये लेकिन इस मुद्दे पर यही कहना ठीक होगा कि शिवसेना इस पर खालिस राजनीति कर रही है। और इसी की आड़ में अपने छद्म हिंदुत्व की रोटियां सेंक रही है और कुछ नहीं।
प्रस्तुतकर्ता शशांक शुक्ला पर 8:20 pm 6 टिप्पणियाँ
लेबल: सामाजिक
मंदी ने अमीरी कम कर दी है....
शुक्रवार, दिसंबर 18, 2009मै समझ रहा था कि मंदी का असर उन लोगों पर पड़ा है जो बेचारे किसी फर्म में नौकरी किया करते है। क्योंकि जिनके पास पैसे है वो तो आज भी मंहगे से मंहगे कपड़े खरीद रहे है लेकिन वो लोग जो किसी की नौकरी किया करते है उन्हे ही सबसे ज्यादा फर्क पड़ा है। क्योंकि किसी की नौकरी गयी है तो किसी की सैलरी कम हो गयी है। मैने अपने किसी दोस्त से सुना की एक आदमी ने एक शो रूम से एक लाख रुपये के जूते खरीदे है और वो भी सिर्फ चार जो़ड़ी जूते। कमाल है बहुत पैसे है ऐसे लोगों के पास। लेकिन मैने ऐसे लोगों को भी देखा है जिनके पास पैसों की कमी हो गयी है।
मै एक दुकान पर कचौड़िया खाने जाता हूं। मेरा उस दुकान के साथ रिश्ता सा बन गया है क्योंकि उसकी कचौडियों के स्वाद के लिये मेरी जीभ लपलपाने लगती है। मै रोज़ाना ही उसकी दुकान पर जीभ की तृप्ति के लिये जाता हूं। मै अक्सर वहा पर तरह तरह के लोगों से मिलता हूं। ऐसे ही एक आदमी को मै अक्सर वहा देखता था जो मारुति के स्विफ्ट माडल के साथ वहा आता था। मेरी ही तरह उसकी जीभ भी उसे यहां खींच लाती थी। उसकी एक आदत थी कि दुकान के पास मौजूद भिखारियों को दस दस रुपये के नोट दे दिया करता था। और वो ऐसा रोज करता था। उसकी इस आदत की वजह से दुकान वाले ने भी उसको ऐसा न करने की सलाह दे चुका था क्योंकि उसे लगता था कि ऐसा करने से भिखारियों को बढ़ावा मिलता है। लेकिन पैसे की गर्मी ने महाशय को पैसे लुटाने को मजबूर सा कर दिया था। समय़ बीतता गया एक दिन वो अपनी लाल रंग की स्विफ्ट के बगैर आया और सिर्फ सिंगल कचौड़ी का आर्डर दिया और उसे ही खाने लगा। हर बार की तरह उसे देखकर बाल भिखारियों की भीड़ सी लग गयी। उसने उनकी तरफ देखा और फिर खाने में मस्त हो गया। भिखारियों को थोड़ा अजीब लगा तो उन्होने उस पर ज़ोर डालना शुरु कर दिया। थोड़ी देर के बाद कचौड़ी खत्म हुई और उसने दस रुपये का नोट निकाला और एक भिखारी को देते हुए बोला सब लोग बांट लेना। ये कहकर चला गया
दुकान वाला और मै एक दूसरे को देखकर मुस्कुराये क्योंकि थोड़ी देर पहले ही उसकी और मेरी मंदी के विषय पर ही बात हो रही थी और मै उससे पूछ रहा था कि उसकी खरीददारी पर कितना फर्क पड़ा है। ये देखने के बाद कि स्विफ्ट वाले आदमी ने सिर्फ एक दस का नोट ही दिया है भिखारियों में बहस सी छिड़ गयी कि अब दस रुपये को पांच में कैसे बांटा जाये। तभी उनमें से ही एक ने बोला यार अब तो परेशानी बढ़ गयी है इस मंदी ने तो लोगों की अमीरी कम कर दी है।
प्रस्तुतकर्ता शशांक शुक्ला पर 3:18 pm 3 टिप्पणियाँ
लेबल: सामाजिक
दवा पर टैक्स ?
रविवार, दिसंबर 06, 2009इंकम टैक्स देने के बाद भी सरकार को सरकार बने रहने देने के लिये हम हर सामान पर टैक्स देते है। चाहे दंतमंजन हो या दूध। लेकिन ज़रुरत के सामानों पर टैक्स लगना गलत है। कमाल तो ये है कि दवाई पर भी टैक्स है। कम से कम गरीबों को एक चीज तो है खाने को कम से कम उस पर से तो टैक्स हटा लेना चाहिये। सरकार की टैक्स की नीति पर विचार करने की ज़रुरत है। लेकिन एक वही एक ऐसी चीज़ है जो हर बजट में बढ़ती है। टैक्स के मामले में सरकार हमेशा से ही अपने फायदे को देखती नज़र आयेगी। दिल्ली में तो हालत औऱ ज्यादा खराब हो रहे है, खबर है कि दिल्ली में एक सौ ग्यारह ज़रुरत की चीज़ों पर वैट को बढ़ाया जा रहा है। दुखद है कि इसमें दवाईयां भी शामिल है। सरकार की सुविधा, सुरक्षा और आराम में कटौती नहीं की जाती है। नेता आराम से होटलों में बिना पैसे दिये रहते है नेतागीरी दिखाते है, यहीं नहीं उनके बच्चे भी अपने बापों के दादागीरी की प्रथा को आगे बढ़ाते है। और अपने बाप के नाम पर दादागीरी दिखाते है। लेकिन सरकार टैक्स में कटौती नहीं करती है। दवा पर टैक्स तो शर्म की बात है । केद्र सरकार, और दिल्ली की सरकार को टैक्स में फेरबदल करना चाहिये कि कम से कम दवाओं पर तो टैक्स न रखा जाये।
प्रस्तुतकर्ता शशांक शुक्ला पर 2:54 pm 1 टिप्पणियाँ
लेबल: सामाजिक
झुर्रियों के सहारे सुरक्षा !!!!
शुक्रवार, अगस्त 28, 2009प्रस्तुतकर्ता शशांक शुक्ला पर 3:44 pm 3 टिप्पणियाँ
लेबल: सामाजिक
बच्चे ने पूछा जितनी बहन होती है उतनी राखी बांधते है क्या?
गुरुवार, अगस्त 06, 2009मै रहने वाला उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर शहर का हूं जो कि एक मुस्लिम बहुल क्षेत्र है ...पता नहीं है या नहीं... पर ज्यादातर लोग यही कहते हैं। क्योंकि मै नोएडा़ में रहता हूं तो पता नहीं चलता क्या हो रहा है वहां । कम ही आता हूं यहां पर, इत्तेफाक से किन्ही कारणों से मै इस रक्षाबंधन के मौके पर घर पर ही मौजूद था। इसी बीच मुझे याद आया कि क्यों ने इसी बहाने कुछ काम कर लिया जाये। तो सोचा कि अपनी बाइक का लॉक जो कि कई दिनों से खराब पड़ा था उसे बनवा लिया जाये। यहीं सोचकर अपने घर से मै मुज़फ्फरनगर की मार्केट की तरफ निकला मौसम काफी अच्छा था औऱ सड़क के दोनों तरफ ऐसा लग रहा था कि बरसात के पानी से सारे पेड़ भीगे हुए हों, शायद यहां बारिश हुई है, मै अपनी बाइक से शहर की तरफ चला जा रहा था। रास्ते में मिलने वाली नहरें पूरी तरह भरी पड़ी थी जिसका फायदा वहां के गांव वाले उठा रहे थे, बहुत से छोटे बच्चे नहरों में तैराकी सीख रहे थे या फिर अठखेलिया करके नहर में बहने वाले पानी के मज़े ले रहे थे। गर्मी को दूर करने के लिये बरसात ने बहुत दिनों बाद अपने रंग दिखाये थे जिसके मज़े ये बच्चे लूट रहे थे। मै अपनी मस्ती में मस्त बाइक पर हवाओं के थपेड़ों का मज़ा लेते हुए आगे बढ़ता जा रहा था। शहर पहुंचा, वहा पर कोई ओवर ब्रिज बन रहा था तो रास्तों की हालत काफी खराब थी किसी तरह मैं रेलवे ट्रैक के पास तक पहुंचा जिसके पार मुझे जाना था लेकिन फिर समस्या खड़ी हो गयी, लेकिन मैने हार नहीं मानी मै फिर भी आगे बढ़ा औऱ बड़ी मेहनत के बाद रेलवे ट्रैक पार किया। पार करने के बाद सबसे पहले मै गया सर्विस स्टेशन वहां पता लगा कि ये समस्या उनके बस की बात नहीं हैं। उन्होने मुझे बताया कि मै मीनाक्षी पिक्चर हाल के पास जाकर वहां पर जो सर्विस की दुकाने हैं वहा ठीक करवा लूं। मै किसी तरह वहां पहुचा तो एक दुकान पर बाइक खड़ी की, बाइक खड़ी करते ही एक छोटा बच्चा उम्र यही कोई दस साल ही रही होगी, सांवला रंग, एक शर्ट औऱ एक फुल पैंट पहन रखी थी, शर्ट औऱ पैंट दोनो पर ग्रीस के दाग, ऐसे लग रहा था कि कई दिनों से ये शर्ट धुली नहीं है, औऱ अक्सर आपने देखा होगा कि बाइक सर्विस वाले या कार सर्विस वालों के कपड़ो पर अगर ग्रीस के दाग न हो तो समझो कि वो अच्छा मैकेनिक नहीं होगा। वो लड़का काफी देर तक मेरी बाइक पर अपनी बुद्धि लगाता रहा फिर जाकर अपने दुकान मालिक को सारी कहानी बता दी उसके मालिक ने उससे पता नहीं क्या कहा, वो मेरे पास आकर बोला कि भाईजान अभी सही करता हूं आपकी मोटरसाइकल,....मैने कहा ठीक है...वो मेरे पास खड़ा हो गया....तभी मैने पूछा कि कौन सही करेगा तुम या कोई और....उसने कहां शहबा़ज़ भाई... मैने कहा ठीक है।.....वो बहुत देर तक मेरे हाथों पर बंधी राखियां देखता रहा। मैने कहा कि क्या हुआ,..उसने पूछा भाईजान आज राखी है क्या....मैने कहा हां आज रक्षाबंधन है...उसके भाईजान कहने से पहले ही मुझे अंदाज़ा हो गया था कि हो न हो ये किसी मुस्लिम समाज का लड़का है। मैने उससे पूछा क्यों क्या हुआ। उसने कहा कुछ नहीं आपने दो राखी बांधी है आपकी दो बहनें हैं क्या? मैने कहां बहनें तो बहुत है लेकिन जिसकी राखी आयी थी उसकी बांध ली....बाकी जब आयेगी तब बाधुंगा। उसने कहा कि जितनी बहनें होती है उतनी राखी बांधते है क्या? मैने कहा हां । उसने फिर पूछा कि अगर किसी के बहने न हो वो क्या करता है आज के दिन... मैने कहा कि किसी पड़ोस की किसी लड़की को बहन मानकर उससे राखी बंधवा सकता है। उसने कहा सच में ऐसा करते हैं। क्यों बांधते है आप लोग राखी। मैने कहा कि ये त्योहार है औऱ इस दिन सभी भाई अपनी बहन की रक्षा करने की कसम खाते हैं। पहले तो उसकी समझ में मेरी बात नहीं आई मैने कहा कि उसे उम्र भर मदद करने का वादा करते हैं चाहे जो हो जाये। तब उसकी समझ में मेरी बात आई...पर मेरी तो बहन नहीं है तो क्या मै भी किसी से भी राखी बंधवा सकता हूं... मैने कहा क्यों नहीं....फिर उसने कहा कि नहीं ..कहीं मेरे अब्बू मुझे मारेंगे तो नहीं। मैने कहा कि पूछ कर बंधवाना....इतना सुनकर उसे थोड़ी आशा बंधी। और तब तक उसका असली मैकेनिक आ गया औऱ उसे कुछ और काम पकड़ा दिया और मै सोचता रहा कि अब पता नहीं उसके अब्बू क्या कहेंगें। चिंता उसे होगी या नहीं, उस बच्चे को ये याद रहेगा या नहीं.... पर मुझे लगता रहा कि उसके अब्बू क्या कहेंगे। क्योंकि उस दस साल के लड़के के दिमाग में कुछ और नहीं था...वो तो बस किसी बहन की रक्षा के लिये इसे पहना जाता था। लेकिन अब उसके अब्बू उसे क्या शिक्षा देते हैं ये उन पर निर्भर करता है, चाहे वो उसे धर्म का पाठ पढाकर उसकी सोच को बदल सकते हैं...और उसे धर्म का अंधा पैरोकार बना सकते हैं या फिर उसे मानवता का पाठ पढ़ाकर उसे एक अच्छी ज़िदगी दे सकते हैं। बस मै यही सोचता रहा पता नहीं क्या हुआ होगा उसके अब्बू उससे क्या कहेंगे??
प्रस्तुतकर्ता शशांक शुक्ला पर 5:59 pm 5 टिप्पणियाँ
लेबल: सामाजिक
तुम भी बोलो हम भी बोलें देखें कौन बड़ा नेता है......
शुक्रवार, जुलाई 17, 2009कमाल की उठापटक चल रही है आज कल उत्तर प्रदेश की राजनीति में....मायावती बलात्कार पीड़ितों को मुआवज़ा देकर तथाकथित भला काम कर रही थीं। उनके सचिव गांव गांव जाकर हैलीकॉप्टर से लड़कियों औऱ महिलाओं को 25 हज़ार से लेकर 75 हज़ार तक की कीमत अदा माफ करियेगा मुआवज़ा दे रहे थे।
इस शुभ काम या कहें कि ज़बान बंद करने की कीमत या ये भी कह सकते है कि बलात्कार पीड़ित महिलाओं के जले पर नमक छिड़कने का भला कर रही थीं। एक तो पहले ही उनके आत्मविश्वास को तोड़ दिया गया औऱ बजाए आरोपियों को मृत्युदंड दिये महिलाओं को पैसे थमा रही हैं। भाई मैं तो इस तरह के मामले पर तालिबान का समर्थन करता हूं कि जब भी उनके राज में कोई पुरुष किसी महिला के साथ छेड़छाड़ करता या बलात्कार करता तो उसको ऐसा दंड दिया जाता था कि फिर कभी वो ये करने के हालत में ही न रहे। मतलब आप समझ गये होंगे। लेकिन भईया ये भारत है हम है सबसे बड़े लोकतंत्र। यहां पर सबको जीने का हक है चाहे वो बलात्कारी हो या बलात्कार पीड़ित। यहां पर किसी भी कत्ल में शामिल मुजरिम को सिवाय कुछ दिन की सज़ा के अलावा कुछ नहीं मिलता। तभी तो आजकल फैशन हो गया है कि पांच पांच सौ में लोगों का मर्डर हो जाता है। क्योंकि कानून कड़ा नहीं है। और अगर कोई ये कहता है कि कानून कड़ा है तो मै बता दूं तो वे दलाल भी तो कानूनविद् है जो ऐसे अपराधियों को छुड़ा लेते है प्रोफेशनल बनकर। खैर मुद्दे से भटक गया था मुद्दा है मायावती के बलात्कार पीड़ित महिलाओं को उनकी कीमत अदा अरे फिर गलती हो गई माफ करियेगा मुआवज़ा देने औऱ इसी मुद्दे पर कांग्रेस की रीता बहुगुणा जोशी के बयान के बाद भड़की आग में झुलसे उनके घर औऱ उत्तर प्रदेश की राजनीति की। रीता के बयान को सही नहीं ठहरा रहा हूं ये दोनों एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। कार्यकर्ता कह रहे है कि मायावती पर की गई टिप्पणी अशोभनीय थी और बीएसपी कार्यकर्ताओं द्वारा रीता का घर प्रतिशोध की ज्वाला में जल गया तो एक बात मै ऐसे कार्यकर्ताओं को याद दिला दूं कि ये वहीं मायावती हैं जो मुलायम सिंह के खिलाफ बयानबाज़ी में माहिर है। मायावती ने अपने एक बयान में कहा था कि अगर मुलायम की बेटी होती वैसे तो उसकी बेटी है नहीं लेकिन अगर उनके रिश्तेदारी में किसी लड़की का बलात्कार हो जाये तो उन्हें कुछ पैसे दे दे दिये जाये तो कैसा रहेगा। उस वक्त भी वो मुलायम के बलात्कार पीड़ित महिलाओं को पैसे बांटने के मुद्दे पर बोल रही थीं। क्यों उस वक्त बसपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा नहीं भड़का...हां उस वक्त तो खी खी करके हंस रहे होंगे पक्का है। लेकिन अब जब रीता बहुगुणा ने ज़हर उगला तो भड़क गये.. घर फूंक दिया.. जान से मारने की धमकी दी। तो अब क्यों मचा है बवाल। यहीं तो मुद्दा है कि तुम भी बोलो हम भी बोलें देखें कौन बड़ा नेता है।
प्रस्तुतकर्ता शशांक शुक्ला पर 9:12 am 0 टिप्पणियाँ
लेबल: सामाजिक
ये आम रास्ता नहीं है.....
शनिवार, जुलाई 11, 2009
ये आम रास्ता नहीं है..का ...भगवान कसम मेरी नजर में तो ऐसी जगह पता नहीं कौन सी है.. जो आम लोगों के लिए हो। सुरक्षा के नाम पर हर सेक्टर में गेट पर एक लोहे का दरवाजा लगा होता है औऱ बड़े से बोर्ड पर लिखा होता है कि ये आम रास्ता नहीं है अंग्रेजी में भी अंग्रेजी बुद्धुओं के लिए भी लिखा होता हैं वो भी अंग्रेजी में साथ बड़ी मूंछों वाले कुछ लठैत...ये बोर्ड कोई आम बोर्ड नहीं है। इन बोर्डस पर बाकायदा घुसने का समय और जाने का समय लिखा जाता है। अगर आप गलत समय पर आये तो अंदर नहीं जा सकते और अगर चले गये तो वापस तो नहीं जाने दिया जाएगा। या तो आप उस वक्त लड़ाई करिये या फिर गुंडो की तरह दादागिरी दिखाकर आइये..... भाई साहब आम आदमी तो आ ही नहीं सकता है। मैने एक चीज़ नोटिस की है कि अगर हर रास्ता आम न रहे तो आम आदमी कहां रहे। अक्सर इस तरह के बोर्ड आपको उन सेक्टर्स में मिलते है जो तथाकथित पॉश इलाके होते है और हेहेहेहेहेहेहेहेहे...आप तो समझते ही होंगे कि पॉश इलाकों में आम आदमी कहां रहते हैं ?...
माफ करियेगा वो लोग रहते ही कहां हैं वो तो ज्यादातर विदेशों में रहते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि वो आदमी कहां रहे जो उन कॉलोनियों के दूसरी तरफ रहते हैं। आपमे से ही ज्यादातर लोग ये सोच रहे होंगे कि दूसरा रास्ता भी तो हो सकता है। तो उनकें लिए जवाब है कि रास्ते तो बहुत हैं पर वो रास्ता कोई खास है क्या। सिर्फ इसलिए कि पॉश सेक्टर है चारों तरफ सो बार्डर लगा दो और हर दरवाजे पर मुछ्छड़ सिक्योरिटी गार्ड खड़ा कर दो बस। आखिर क्या है ये.... आम रास्तों को लोग क्यों खास बना रहे हैं सिर्फ उन चंद लोगों के लिए जो उन जगहों पर रहते हैं। क्या डर है उन्हें चोरी डकैती का। अरे जिसे चोरी करनी होगी वो क्या छह फुट के दरवाजे के उस पार नहीं जा सकता है। दिखावे के लिए दरवाजे लगाने से कोई जगह खास नहीं हो जाती है। ऊपर से ये बोर्ड जो ये कहता है कि ये आम रास्ता नहीं है....क्या घटियापन है उन लोगों का जो उन जगहों पर रहते हैं। क्या खास है उस रास्ते पर। आम आदमी का रास्ता क्यों नहीं है वो ..जरा कोई तो मुझे बताये। क्या जरा सा भी ये पता चलता है उन लोगों को कि किसी आदमी को कितनी परेशानी होती है जब चार कदम की दूरी को वो पचास कदमों से पूरी करता है। कौन देता है ये हक कि किस रास्ते को आम बनाना है और किसे खास ?...... कौन होता है ये कहने वाला कि ये रास्ता आम नहीं है। ज़रा कोई तो मुझे बताये कि क्या खास है उस रास्तों पर। प्रस्तुतकर्ता शशांक शुक्ला पर 6:37 pm 8 टिप्पणियाँ
लेबल: सामाजिक
कोई जीते ना जीते.. पाकिस्तान नहीं जीतना चाहिए !
रविवार, जून 21, 2009प्रस्तुतकर्ता शशांक शुक्ला पर 9:24 am 2 टिप्पणियाँ
लेबल: सामाजिक
कैसे दूर होगा रैगिंग का कैंसर
बुधवार, जून 17, 2009रैगिंग का सांप जिस तरह से हर साल कई छात्रों को हर साल निगलता जाता है उसे देखकर लगता कि कब इससे निजात मिल पायेगी। हर साल कई बच्चे इसकी वजह से आत्महत्या करने जैसा बड़ा कदम उठा लेते हैं।
रैगिंग को रोकने के लिए देश की सबसे बड़ी ताकत सुप्रीम कोर्ट ने भी कई तरह के कड़े कानून बनाये है लेकिन हर बार ये कानून फ़ेल होते किसी काम नहीं आते है। इसका उदाहरण दूंगा उस वक्त का जिसको मैने देखा है झेला है.....जब मै अपने कॉलेज में पढ़ा करता था तो उस वक्त भी रैगिंग के मामले सामने आते थे। मै जब पहली बार कालेज में कदम रखा तो उस वक्त भी मेरी रैगिंग हुई थी। मै और मेरा दोस्त कॉलेज के गेट पर पहुंच भी नहीं पाये थे कि हमें आवाज आई कि ऐ फ्रेशर इधर आओ। हम दोनों का अंदाजा तो हो गया कि अब तो गये बेटा...हम दोनों वहां पहुंचे वहां पहुचते ही सबसे पहले उन्होने हमसे हमारा नाम पूछा उसके बाद कहा कि नाच कर दिखाओ बीच सड़क पर हमें नाचना पड़ा क्या करते अंजान शहर अंजान लोग इसलिए हमने नाचकर दिखाया लेकिन बात आगे बढ़ती कि कॉलेज की ही रैगिंग टीम आ गई और हमारे जान में जान आई। लेकिन सिलसिला यहीं ख़त्म नहीं हुआ था... ये तो सिर्फ शुरुआत थी। अब तो जो कोई सीनियर मिलता वो कुछ न कुछ करने को कहता कोई नचाता तो कोई गाने गवाता लेकिन खतरा तो तब और बढ़ जाता जब हर कॉलेज की तरह यहां भी गुंडे टाइप के लोग आ जाते हैं और उनसे हर कोई डरता है चाहे टीचर हो या मैनेजमेंट क्योंकि इनमें ज्यादातर उन लोगों बच्चे होते है जो या तो मंत्री के लड़के होते है किसी आईएएस के.... उस वक्त आप तो समझो गये। मेरे साथ भी ऐसा हुआ। एक बात और कि इस टाइप के बदमाश लड़के सूनसान जगहों पर ही आपको जाने को कहेंगे क्यों कि वहां न मानने पर मारने पीटने की आज़ादी जो होती है। मुझे भी सूनसान जगह देखकर ले जाया गया सबसे पहले मुझसे मेरा नाम पूछा गया और रहने का स्थान...रहने का स्थान इसलिए पूछा जाता है क्यों कि इसी बहाने पता तो लगे कि कहां रहता है या रहती है। मैने बता दिया कि मुज़फ्फरनगर.... शहर की नाम सुनकर एक बार तो लड़के कुछ सोच में पड़ गये शायद इस वजह से कि मेरे शहर का इतिहास ज़रा सा खराब है...लेकिन आगे कोई मांग बढ़ती कि तभी उनमें से एक लड़के ने आवाज लगाई कि ओए...लड़की.......देख लड़की आ रही है.....एक लड़की पर उनकी नज़र पड़ गयी जो बचते बचाते वहां से निकल रही थी। पता नहीं मेरी किस्मत अच्छी थी या उसकी किस्मत खराब कि उन बदमाश लड़कों ने मुझे तो छोड़ दिया पर उस लड़की को पकड़ने चले गये। मैं तो अपनी जान छुड़ाकर भागा लेकिन थोड़ी दूर जाकर ख्याल आया कि क्यों न जाकर देखू कि कहीं उस लड़की वो बदमाश लड़के ज्यादा परेशान तो नहीं कर रहे हैं। मैने तुरंत खुद न जाकर कॉलेज के लोगों को सूचित किया। तब वो लोग उसे बचाने या कहें कि उसे छुड़ाने वहां गये। जब वो वापस आई तो उसके आंखों में आँसूं थे।...उसके आंसू से आप सहज ही अंदाजा ही लगा सकते हैं कि उस बेचारी के साथ क्या हुआ होगा....उस घटना के बाद कॉलेज मे बबाल हुआ लेकिन मैनेजमेंट लाचार था लेकिन हिम्मत की दात देता हूं उस लड़की की कि उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई लेकिन जैसा मैनेजमेंट ने किया था कुछ न करके..... उसी तरह पुलिस ने भी कुछ न किया क्यों उनमें से सभी उच्च अधिकारियों के लड़के थे और इसी वजह से मामला दबता चला गया उस दिन के बाद से उस लड़की को रोज देखता था क्यों कि मुझे लगा कि आखिर कैसे ये लड़की इतना सहने के बाद भी कॉलेज में आ रही है और उन बदमाशों को भी देखता था क्योंकि वो हमेशा की तरह किसी न किसी लड़की को रोककर रैगिंग के नाम अभद्रता कर रहे होते थे और कॉलेज मामले को शांत करता नजर आता था और ऐसा चलता रहा अगले तीन साल तक जब तक मै उस कॉलेज में पढ़ा।प्रस्तुतकर्ता शशांक शुक्ला पर 7:24 pm 3 टिप्पणियाँ
लेबल: सामाजिक
कुवांरेपन का सौदा "कितना सही"
शनिवार, मई 23, 2009प्रस्तुतकर्ता शशांक शुक्ला पर 10:57 am 2 टिप्पणियाँ
लेबल: सामाजिक
जरनैल सिंह की 'जनरल' हरकत
गुरुवार, अप्रैल 09, 2009जरनैल सिंह ने वो किया जो उन्हें उस वक्त नहीं करना चाहिये था जिस वक्त वो एक पत्रकार की हैसियत से गए थे...पर एक सच ये भी नहीं भूलना भी नहीं चाहिए कि और दूसरी जगह वो चिदंबरम साहब को ढूंढ भी नहीं पाते...जरनैल सिंह की ये जनरल हरकत है जो टाइटलर को क्लीन चिट मिल जाने के बाद हर सिख के अंदर दबी पड़ी है..वो जूता जो फेंका गया था वो जूता नहीं था वो उस गुस्से की झलक थी जो आज सभी के अंदर भड़क रही है..जरनैल सिंह ने चिदंबरम पर जूता नहीं फेंका था उन्होंने उस आदमी पर जूता फेंका जो कांग्रेस की टाइटलर को टिकट देने या उसे क्लीन चिट देने की बात पर सफाई देने आया था...उस समय चिदंबरम गृहमंत्री नहीं थे उस वक्त वो उस आदमी के पक्ष में खड़े थे जिस पर हज़ारों सिखों की हत्या का आरोप था...उस समय चिदंबरम सिर्फ और सिर्फ सफाई वक्ता थे जो उस मुद्दे पर सफाई देने आया था..अगर उस वक्त कोई भी होता तो शायद उस पर जूता ज़रूर फेंकते जरनैल...
सभी पत्रकार बंधु या समूह जरनैल के कृत्य को गलत ठहरा रहें है..पर किसी ने तब क्यों नहीं मुंह खोलकर सीना चौड़ा कर ये कहना ठीक समझा कि टाइटलर जैसे को क्लीन चिट कैसे मिल गई....और क्यों नहीं पत्रकार या समूह इस मुद्दे को लेकर एक मुहिम के तहत इस फैसले को गलत ठहराकर हर रोज इस मुद्दे को रोज उछाले ताकि इसका सही हल निकले और सच सबके सामने आ सके...जितने दिन हम जरनैल सिंह की इस हरकत को गलत ठहराने की ख़बर पर चर्चा करेंगे उतने समय में अगर पीछे पड़ कर सभी पत्रकार इस मुद्दे को अंजाम तक पहुंचाने में लग जायें तो शायद किसी और पत्रकार को ऐसा काम न करना पड़े..जरनैल ने सही किया या गलत इस बहस में पड़ना बेवकूफी होगी क्योकि वो एक क्रोध की फुहार भर थी जो सिर्फ छलकी भर हैं...अगर वो घड़ा फूट गया तो एक बार फिर देश जल उठेगा और हम सभी अख़बारों और चैनलों में लोगों के मारे जाने की ख़बरें चलती रहेंगी और देश जलता रहेगा......
प्रस्तुतकर्ता शशांक शुक्ला पर 4:22 am 0 टिप्पणियाँ
लेबल: सामाजिक
वैलेनटाइन्स डे और विरोधी
बुधवार, फ़रवरी 25, 2009एक बात समझ के परे है कि ये लोग तब कहां रहते है जब बलात्कार के आरोपियों को सालों साल सजा तक नहीं मिल पाती। आखिर ये कौन लोग हैं जो समाज को संस्कृति का पाठ पढ़ाते हैं । कितना जानते है ये विरोधी... जो वैलेनटाइन डे का विरोध करते है। इस विषय में सिवाय इसके कि ये पश्चिमी सभ्यता का पर्व है कितना जानते है ? हीर रांझा, सोहनी महिवाल, राधा कृष्ण का नाम तो इज्जत लेते है...लेकिन रोमिया जूलियट का नाम इनके दिलों में चुभता है। तालिबान की रीति या नीति का विरोध तो बहुत करते हैं पर क्यों नहीं सोचते की अंजाने में या फिर जानकर भी हम उन्हीं के नक्शे कदम पर चल रहे हैं।
प्रस्तुतकर्ता शशांक शुक्ला पर 11:11 am 0 टिप्पणियाँ
लेबल: सामाजिक



