काहे की लेखिका...आजकल तो ट्रेंड ये है कि लेखक को लेखक तभी माना जाता है जब आप विवादित बातों पर लिखकर विवाद पैदा कर सकें। लेखक होने का मतलब ये तो नहीं कि देश के एक हिस्से को देश से अलग ही बता देना।अरुंधति के कश्मीर के बयान से इतना ही कहा ही जा सकता है कि या तो वो पागल हो गई है या फिर वो उनमें से है जिन्हें विवादित विषयों पर बोलने में काफी आनंद आता है। कभी कभी तो ये भी दिमाग में आता है कि कहीं ऐसा तो नहीं उनकी अगली किताब कश्मीर पर आ रही है। क्या कोई भी भारतीय इस बात से इनकार कर सकता है कि कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है। अरुंधति के भाई बंधु भी छद्दम बुद्धिजीवी बनकर आम जन से बात करने गए हैं। दिलीप पडगांवकर तो खुद को कश्मीर का रहनुमा ही समझ रहे हैं।कश्मीर के अलगाववादी तो ये कहने भी लगे है कि दिलीप उनसे इत्तेफाक रखते हैं। गिलानी ने तो कहा ही है कि दिलीप साहब के विचार बाकी नेताओं से हटकर है। अरे भाई हटकर क्यों नहीं होंगे आखिर वो भी तो गिलानी साहब की हां में हां मिला रहे है।
सवाल है ये नहीं है कि अरुंधति जैसी विवादित लेखिका या फिर छद्म बुद्धिजीवियों का तीन सदस्यीय दल कश्मीर में कैसे कैसे बयान दे रहा है। सवाल ये है कि कश्मीर की आम जनता कैसी आजादी की बात कर रही है। कैसे आज़ादी चाहती है कश्मीर की जनता। हुर्रियत जैसे अलगाववादी पार्टियां और गिलानी और मीरवाइज जैसे नेता दूसरा जिन्ना क्यों बनना चाहते है । कश्मीर उसी दिन आज़ाद हो गया था जिस दिन भारत आजा़द हुआ। उस के बाद से वो भारत के अभिन्न हिस्से की ही तरह है। कश्मीर जैसी ही मांग पंजाब में भी उठी थी। लेकिन पंजाब के लोगों ने ऐसी आवाज़ों का मुंहतोड़ जवाब दिया। आखिरकार हुआ क्या पंजाब प्रदेश भारत का सबसे संपन्न प्रदेशों में से एक बन गया। लेकिन कश्मीर में हालात इसलिये ज्यादा खराब हो रहे है क्योंकि वहां के नेता ही नहीं चाहते कि कश्मीर भारत का हिस्सा रहे। इस काम में पाकिस्तान में बैठे उनके आका मदद कर रहे है। और कश्मीर की भोली भाली जनता उनके इशारों पर नाच रही है। ऐसे में सेना या सुरक्षाबलों की सख्ती को यही नेता गलत बताते है। और इसके सख्ती के विरोध में आतंक का खेल खेला जाता है।
कश्मीर को कैसी आजादी चाहिये। क्या वो अलग देश बनना चाहता है। या फिर पाकिस्तान में जुड़ना चाहता है। पाकिस्तान में शामिल होकर क्या मिलना है ये तो आए दिन देखने को मिल ही रहा है।कभी कराची दहलता है तो कभी लाहौर हिल जाता है। ऐसे में पाकिस्तान में जुड़ने से कम से कम फायदा तो नहीं होने वाला कश्मीरियों को। कश्मीर की आम जनता हर गली नुक्कड़ पर जमावड़े ,सभाओं में आज़ादी की बात कर रही है। आजादी पाकर अलग राष्ट्र बनकर भी कुछ हासिल नहीं होने वाला है। कश्मीर का जितना क्षेत्रफल है या जितनी आबादी है या कहे कि शिक्षा का जो स्तर है उसे देखकर तो यही कहा जा सकता है तथाकथित आज़ादी मिलने के बाद भी कश्मीरियों को उत्पीड़ना का ही सामना करना पड़ेगा। केंद्र सरकार द्वारा भेजे गये तीन सदस्यी बेवकूफ मंडली की बातों का तो पता नहीं लेकिन इतना ज़रूर तय है कि भारत की मुख्य धारा से जुड़कर ही कश्मीर की प्रगति मुमकिन है।
अरुंधति हो या गिलानी ऐसे लोग आज़ादी या उत्पीड़न की बात तो कर सकते है लेकिन सही तरीके से इसका हल नहीं बता सकते है,निकालने की बात तो छोड़ ही दीजिए। कश्मीर में क्यों नहीं विकास की बातें होती है।क्यों नहीं शिक्षा के लिये स्कूल खोलने की बात होती है। विकास इसलिये नहीं हो रहा है क्योकि इन्ही अलगाववादियों ने ही कभी नहीं चाहा कि कश्मीर के युवा इस बात को समझ सकें कि विकास चिल्लाने या गला फाड़कर आज़ादी मांगने से नहीं आता। बल्कि विकास आता है सही दिशा में मेहनत और सही सोच से। नेता तो हमेशा से अपना फायदा सोचते हैं। इन्हें वो कुर्सी नज़र आ रही है जो शायद इन्हें तथाकथित आज़ादी के बाद मिल सकती है।
बात अगर अरुंधति की करें तो ऐसे लेखिकाओं को बकवास करने से पहले सोच समझ लेना चाहिये कि वो क्या बोल रही है। माओवाद का मुद्दा गर्म हुआ तो माओवादियो के पक्ष में बोलना शुरू कर दिया,जब कश्मीर की बात आई तो कश्मीर के नाम पर भारत देश को ही गरिया दिला। अरुंधति को ये समझना पड़ेगा कि किताब लिखने से समझ पैदा नहीं हो सकती है।
मेरे बारे में
- शशांक शुक्ला
- नोएडा, उत्तर प्रदेश, India
- मन में कुछ बातें है जो रह रह कर हिलोरें मारती है ...
कुछ और लिखाड़...
-
-
-
-
-
अबकी बार खुले में शौच पर वार9 वर्ष पहले
-
-
NewsGram: News media from Chicago11 वर्ष पहले
-
-
-
-
-
दुश्मन भगवान (अंतिम भाग)16 वर्ष पहले
-
-
अरुंधति और कश्मीर समस्या या विवाद
बुधवार, अक्टूबर 27, 2010प्रस्तुतकर्ता शशांक शुक्ला पर 1:34 pm 1 टिप्पणियाँ
लेबल: देश की चिंता
हम भारतीय 'कुत्ते' हैं ?.........
रविवार, अगस्त 15, 2010प्रस्तुतकर्ता शशांक शुक्ला पर 1:26 pm 2 टिप्पणियाँ
लेबल: देश की चिंता
देश में बात मनवाने का रास्ता सिर्फ हिंसा
गुरुवार, दिसंबर 24, 2009जो लोग अखबार पढते है या जरा सा भी देश के प्रति जागरुक रहते है उनके दिमाग में ये सवाल पता नहीं कौंधा है या नहीं। पिछले साल राजस्थान में आरक्षण के लिये धमाचौकड़ी मची। काफी खून बहा और साथ ही सरकारी संपत्ति के नुकसान का अनुमान न ही लगाओ तो बेहतर है। क्योंकि इस मामले पर तो सुप्रीम कोर्ट भी गुर्जरों की कुछ नहीं उखाड़ पाया। मजेदार बात ये है कि इस मुद्दे ने वहा की सरकार को हिला दिया। लेकिन दुख की बात ये है कि गुर्जरों को आरक्षण मिल गया। दूसरो के कुछ भी सोचने से पहले मै बता दूं कि मै आरक्षण का पुरजोर विरोधी हूं क्या करुं जनरल कटैगरी में पैदा हुआ हूं इसलिये इसका गम झेलते हुए दुख होता है इसलिये बोलना मेरा अधिकार है। यहां बात हो रही है गांधी के उस देश की जहां बिना हिंसा के कोई काम नहीं होता है। चाहे गुर्जरों का आऱक्षण हो या तेलंगाना का मुद्दा।
केंद्र सरकार ने चंद्रशेखर राव और तेलंगाना समर्थकों को गजब की चालाकी से बेवकूफ बनाया। पहले तो मान गये बाद में नेताओं वाली फितरत दिखा कर अपना बयान वापस ले लिया। और मरते क्या न करते क्योंकि तेलंगाना राज्य का मुद्दा कांग्रेस सरकार के लिये गले की हड्डी बन गया है। तेलंगाना के लिये भी लोगों ने हिंसा का रास्ता ही अपनाया, तभी ये मामला सरकार की नज़रो में आया। ये अलग बात है कि दिखावे के लिये चंद्रशेखर राव ने भूख हड़ताल की थी लेकिन जब छात्रो ने हल्ला मचाना शुरु किया तभी सरकार के कानों पर जूं रेंगी है। अहिंसा के देश में आज हिंसा के बिना कुछ नहीं होता है। लेकिन गांधी का देश गांधा का देश कहत कहते हम नहीं चूकते है।
अब इसमें गलती किसकी है पता नहीं पर अब हर उस नेता को जिसको मुख्यमंत्री बनने का कीड़ा है वो उनके अंदर फिर से दौड़ेने लगेगा । मायावती भी उत्तर प्रदेश को तीन भागों में बांटने की तैयारी कर रही है अभी तक वो पूरे उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना रही थी मुर्ति बना बना कर। अब वो उत्तर प्रदेश को हरित और पूर्वाचल करने की तैयारी में है। हां ठीक ही है इसी बहाने मंत्रियों का संख्या बढ़ेगी। आम लोगों की जेब का पैसा भ्रष्ट नेताओं के स्विस खातों में जायेगा। और इमानदारी की आड़ में सारे काम हो जायेगे। प्रदेश के विकास के नाम पर करोड़ो रुपये आयेगे। और वो सीधे इटरनेट के ज़रुये स्विट्जरलैंड के टूर पर निकल जायेगे।
हाय रे देश
क्या होगा तेरा
नेताओं की शक्ल में
राक्षसों ने डाला डेरा
अब तो तेरा भगवान ही मालिक है
प्रस्तुतकर्ता शशांक शुक्ला पर 6:43 pm 2 टिप्पणियाँ
लेबल: देश की चिंता
मुंबई का डॉन कौन?....बाल ठाकरे
रविवार, नवंबर 22, 2009इत्तेफाक से मै भी मीडिया से हूं, लेकिन इसकी ताकत का अंदाजा मुझे कभी नहीं हुआ। और अब तो बिलकुल नहीं होगा। कभी पढ़ा था कि जो पिटा नहीं वो पत्रकार नहीं। और ऐसा ही हुआ। बाल ठाकरे के खिलाफ खबर क्या चली कि उसके चमचे लाठी डंडे लेकर आईबीएन सेवन औऱ लोकमत के आफिस पर तोड़फोड़ करने पहुंच गये। कमाल तो ये है कि सभी राजनेता रह रह कर निंदा कर रहे है। मज़े की बात एक और कि निंदा करना बहुत मजे़दार होता है। निंदा में रस इतना है कि मत पूछो। रिक्शा चलाने वाला भी अमेरिका पर हुये हमलों पर निंदा कर सकता है। क्योंकि उसके अलावा वो कुछ कर भी नहीं सकता। रिक्शे वालों का तो समझ आता है लेकिन मुंबई के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, हो या हमारे प्रधानमंत्री, उनके ये कहने से कि ये गलत है क्या हो जाता है। सीधी भाषा में कहें कि क्या उखाड़ लेते है ये। सच तो ये है कि मीडिया के सामने ये भले ही मीडिया वालों से प्यार की बातें करे, कार्रवाई की बातें करें, लेकिन सच में मन ही मन बहुत खुश होंगे। इसलिये अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई औऱ सच मानिये होगी भी नहीं, क्योंकि मुंबई में सबसे बड़ा गुंडा है बाल ठाकरे । पिछली बार जब एक और चैनल के दफ्तर में तोड़फोड़ हुई थी तब क्या कर लिया था, निंदा तो तब भी की थी। क्या उखाड़ लिया।
रही बात मीडिया की तो आज के चैनल पंगु हो चले हैं। मेरी कोई औकात नहीं है इतने बड़े पत्रकारों पर सवाल उठाने की लेकिन बाल ठाकरे के खिलाफ क्यों नहीं एक मुहिम शुरु की जाती। क्या किसी चैनल पर हमले के बाद उस खबर पर दो दिन खबर दिखाने के बाद बंद कर देने से काफी हो जाता है। क्या फर्क पड़ जाता है। आजकल तो एक चैनल दूसरे चैनल पर हुए हमले पर कहता फिरता है कि चलो अच्छा हुआ। संजय राउत की क्या बात कहुं, वो खुद को संपादक कहते है, सवाल ये है कि सामना का संपादक क्या ऐसा आदमी होना ज़रुरी है कि वो चंद शब्दों को उलट पलट करना जानता हो बस, हो गई एडीटरगीरी। क्या समाचार पत्र के उसूल कुछ नहीं होते। पत्रकारिता के उसूल कोई मायने नहीं रखते। रहीं बात पत्रकारिता कि तो संजय राउत संपादक नहीं हो सकते, क्योंकि जो आदमी किसी दूसरे की कठपुतली हो वो पत्रकार तो हो नहीं सकता। कलम चलाना पत्रकारिता नहीं होती संजय जी। मकसद ही आदमी को पत्रकार बनाता है। बाल ठाकरे खुद एक संपादक है लेकिन उनके टाइप की संपादकी समझ से बाहर है। सामना का नाम मराठी रख दें तो बेहतर है क्योंकि जब बाल ठाकरे अपनी आलोचनाओं का सामना नहीं कर सकते है तो किस बात को पत्रकार है वो। मेरा पिछला आर्टिकल सही था।
प्रस्तुतकर्ता शशांक शुक्ला पर 2:44 pm 10 टिप्पणियाँ
लेबल: देश की चिंता
वंदेमातरम यानी देशपूजा
रविवार, नवंबर 15, 2009
वंदेमातरम वंदेमातरम...इन शब्दों को जैसे ही अपनी ज़बान पर लाता हूं या कहीं से सुनता हूं तो दिल में धड़कने तेज़ हो जाती है, नसें फड़कने लगती है। रौंगटे खड़े हो जाते है। अपने अंदर एक जोश और मर मिटने का जज्ब़ा पैदा होने लगता है। पता नहीं ये मेरे साथ होता है या सभी के साथ। बचपन से राष्ट्रगीत को इस कदर में मेरे जहन में बसा दिया गया है कि अगर देश को कभी मेरी ज़रुरत महसूस होने लगी तो इस गीत के लिये शायद जान देने से पीछे नहीं हटूंगा। ये वादा मैने खुद से किया है। अक्सर हम टीवी या समाचार पत्रों में कई नेताओं को भी इसका प्रयोग करते देखते होंगे इसलिये ज्यादातर लोग इसको बोलना या सुनना एक मज़ाक समझते हैं। ऐसे लोगों को कहना चाहुंगा कि ये न समझे कि मै बड़बोला हूं। हर किसी को आगे आना पडेगा जब देश की सुरक्षा का सवाल होगा। हमें ये बात याद रखनी चाहिये कि देश को जब भी हमारी ज़रुरत होगी हमें उसके लिये आगे आना होगा। इसलिये मुझे हर किसी का नहीं पता, पर अपना पता है कि ऐसे समय में मै तो पीछे नहीं हटूंगा।
मेरे लिये देश सबसे पहले है, मेरा धर्म, मेरा परिवार, मेरा प्यार, मेरे रिश्ते, या फिर मेरा भगवान ही क्यों न हो, ये सब बाद में। मेरा भगवान कभी मुझसे पूछने नहीं आयेगा कि तुमने देश के लिये मुझे क्यों छोड़ा। जिस वंदेमातरम पर हर किसी को सवाल करने की आदत हो गयी है। और जो लोग ये सोचते हैं कि इसमें देश की वंदना है उनके लिये ये बता दूं, कि हां है वंदना ....है वंदना और रहेगी वंदना.... तुम्हारे होने पर भी और तुम्हारे न होने पर भी। मै कह देना चाहता हूं उन धर्मभीरुओं से कि हां देश के आगे तुम जैसों की कोई बिसात नहीं, कोई औकात नहीं है। कोई धर्म, कोई भगवान, कोई खुदा देश से पहले नहीं होता। ये बात किसी के समझ में आये तो भी ठीक और नहीं आती तो भी ठीक। क्योंकि कोई फर्क नहीं पड़ता कि तुम देश को कितना प्यार करते हो, क्योंकि जो देश के पहले भगवान या खुदा को मानते है थू है उन पर। ये भगवानों, खुदाओं की क्या बिसात है देश के आगे। ये वही देश है जिसके सीने पर पांव रखकर हर किसी ने चलना सीखा है। ये वही मातृभूमि है जिसने हमें खाने को दिया, हर तरह की आज़ादी दी। किसी के साथ कोई भेद नहीं किया । ये तो हम है जो खुदगर्जी के लिये इन चीज़ों पर अधिकार जताते है, लेकिन चंद लोगों के बनाये भगवान के पीछे भागते रहते है, लेकिन जो है उसकी कद्र नहीं करते, और उसको पूजते है जिसका अस्तित्व है या नहीं ये तो या वो भगवान जानता है या फिर उस पर विश्वास करने वाला। लेकिन देश से पहले धर्म और भगवान को मानना उसकी बेइज्जती करना है। जिस वंदेमातरम पर फतवा जारी हुआ है और जिस मुद्दे पर लगभग हर कट्टर धार्मिक ठेकेदारों ने अपने विचार रख कर रस्साकशी का खेल खेल रहे हैं। उनके लिये ये जानना बेहद ज़रुरी है कि देश की वंदना करना भगवान की वंदना करने से ज्य़ादा ज़रुरी है। जिस देश के वासी अपने देश की पूजा नहीं करते उसको तो भगवान भी नहीं बचा सकता और न ही भगवान बचाने आयेगा। हम ही एकदूसरे के भगवान है।
टीवी पर आ रहे एक कार्यक्रम में जमीयत ए उलेमा हिंद की हिमायत कर रहे एक महाशय वंदेमातरम की खिलाफत सिर्फ इसलिये कर रहे थे क्योंकि वंदेमातरम गीत में देश की वंदना है या कहें कि पूजा है। और उनके लिये धर्म के किताबी ज्ञान के मुताबिक भगवान की इबादत के अलावा वो किसी औऱ की इबादत नहीं कर सकते है। इसलिये क्योकि वंदेमातरम में देश की वंदना यानी पूजा है, फतवा जारी कर दिया गया। ऐसे मूर्ख लोगों को समझाया नहीं जा सकता । अब हम उन लोगों को अनपढ़ कहें या कम पढ़े लिखे लोग ये तो मेरी समझ से बाहर है। अब सवाल ये है कि उन कम पढ़े लिखे, बिना सोच विचार करने वाले लोगों को किस तरह समझाया जाये। अब कैसे बताया जाये कि देश की पूजा सबसे बड़ी पूजा है, और इससे पहले किसी भगवान या खुदा की कोइ बिसात नहीं।मै चाहता हूं कि हम सभी को इसके लिये आगे आने की और नई सोच विकसित करने की ज़रुरत है। सब मिलकर कहिये वंदेमातरम्.. वंदेमातरम्.... वंदेमातरम्.... वंदेमातरम्.....
प्रस्तुतकर्ता शशांक शुक्ला पर 5:34 pm 12 टिप्पणियाँ
लेबल: देश की चिंता
दिल्ली भारत से अलग है।
गुरुवार, नवंबर 12, 2009अभी कुछ देर पहले टीवी पर दिल्ली कि मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की ज्ञानवाणी सुनी। उनका कहना था कि दिल्ली में आने वाले वाहनों को अब से अलग से टैक्स देना होगा। कमाल है क्या दिल्ली देश से अलग है। एक तो पहले ही टोल के नाम पर अलग अलग टैक्स दे दे कर दिल्ली में आने वाले पहले ही परेशान थे लेकिन इस नये टैक्स से तो प्राइवेट वाहनों वालों को दिल्ली के लिये अलग से हफ्ता देना होगा। हफ्ते से मेरा मतलब टैक्स से है क्योंकि हम इतने टैक्स देते है कि आने वाले भविष्य में अगर ज़ोर से सांस लेने पर भी टैक्स देना पड़े तो चैकियेगा मत। और हां ये मै नहीं कहता हूं कुछ लोग है जो टैक्स को हफ्ता कहते है। अरे भाई हफ्ता वही होता है जो भाई लोगों को देना होता है मन मारकर, उसी तरह टैक्स भी है। अच्छी बात ये है कि सरकार को जो टैक्स देते है उसका इस्तेमाल हमारे लिये ही होता है । अपने देश की राजधानी में ही घुसने पर अलग से टैक्स कमाल है। आप लोगों को जानकारी होगी ही कि हम हर चीज़ पर टैक्स देते हैं। चाहे वो कोई खानेपीने का सामान ही क्यों न हो। उसकी कीमत चुकाने के बाद भी टैक्स अलग से देते है। ये अलग बात है कि इंकम पर भी टैक्स देते है। ये सारा पैसा हमारे लिये ही इस्तेमाल होता है लेकिन दिल्ली जाने के लिये अलग से टैक्स की बात पचती नहीं दिख रही।
प्रस्तुतकर्ता शशांक शुक्ला पर 3:48 pm 4 टिप्पणियाँ
लेबल: देश की चिंता
ये एटीएम देश का बंटवारा करवायेगा!!!!
रविवार, अक्टूबर 11, 2009

प्रस्तुतकर्ता शशांक शुक्ला पर 8:02 am 6 टिप्पणियाँ
लेबल: देश की चिंता
कश्मीर में आयेगा विशेष दूत!!
रविवार, अक्टूबर 04, 2009प्रस्तुतकर्ता शशांक शुक्ला पर 2:11 pm 6 टिप्पणियाँ
लेबल: देश की चिंता
यार इस चीन का इलाज करो......
मंगलवार, सितंबर 01, 2009पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से चीन की हरकतों में ईज़ाफ़ा हुआ है ,उसे देखकर लगता है कि हमारे देश को एक बार फिर युद्ध के लिये तैयार होना पड़ेगा। चीन की गतिविधियां दिनोदिन तेज़ होती जा रही है। बीते दिनों लद्दाख की सीमाओं पर चीनी हैलीकॉप्टर्स का विचरण करना इस बात को दर्शाता है कि दुश्मन देश इस बार पूरी तैयारी करके हमला करना चाहता है। हमारे सेनाप्रमुख इस बात को गंभीरता से ले रहे हैं या नहीं पर उनका ये कहना कि ये एक आम हरकत है, मेरे गले नहीं उतर रहा है। आपको बता दूं कि चीन ने न सिर्फ हवाई सीमाओं का उल्लंघन किया है, बल्कि हमारी सीमा के अंदर आकर खाने के पैकेट भी फेंके है। अब ये तो समझ ही गये होंगे आप कि खाने के पैकेट किसलिये फेंके। इसका एक कारण ये हो सकता है कि या तो उसने अपने लोगों तक खाना पहुंचाने के लिये वो पैकेट फेंके, दूसरा ये भी हो सकता है कि चीन ये तय करना चाह रहा हो कि युद्ध की स्थिति में वो यहां पर अपने सैनिकों तक खाना पहुंचा सकता है कि नहीं। पिछले कुछ महीनों से चीन की गतिविधियां तब संदिग्ध हो गयी थीं जब ये देश भारत की सीमाओं को लांघकर कई बार बार भारतीय सीमाओं में प्रवेश कर गया था। लेकिन मौके की नज़ाकत को समझकर सेना के कुछ कमांडर चीनी सेना से मिलने भी जा रहे हैं लेकिन इसका हल शायद ही निकले। क्योंकि चीन ने हर बार इन मुद्दों पर सीमा विवाद कहकर अपना पल्ला झाड़ा है। ये तो हम जानते है कि ताकत के मुकाबले चीन हमसे बहुत आगे है। इसलिये हमें अभी से संभलना होगा। चीन के अंदर भी गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। भारतीय सीमा से मिलने वाले आपनी हर सीमा पर उसने भारी सेना तैनात कर दी गई है, हर सीमा पर तेजी से सामान पहुचाने के लिये बार्डर्स तक ट्रेनों का इंतज़ाम भी किया जाने लगा है, ये वो ट्रेन्स है जो आम ट्रेनों से काफी तेज़ चलती है। चीन हमेशा से ही भारत के लिये पाकिस्तान से बड़ा खतरा रहा है। क्योंकि वो परोक्ष रुप से हमेशा पाकिस्तान को मदद देता रहा है। चाहे वो तकनीकि हो या हथियार, उसने हमेशा भारत विरोधी गतिविधियों में पाकिस्तान का साथ देता रहा है। चीन पर किसी की नज़र नहीं पड़ रही है क्योंकि उसकी ताकत के बारे सबको पता है। इसलिये कोई भी उस पर यूंही इल्जाम नहीं लगा सकता है। पाकिस्तान पर सबकी नज़रें होती है क्योंकि वो प्रत्यक्ष रुप से ये करता आ रहा है। पाकिस्तान की आड़ में ये करना चीन के लिये फायदे का सौदा था। अब जब पाकिस्तान के अंदरुनी हालात कमज़ोर होने लगे हैं तो चीन के लिये ये मुश्किल होता जा रहा है कि भारत विरोधी कार्यों में वो पाकिस्तान की मदद ले सके तो इसीलिये वो अब सीधी चोट देने के मूड में है। आज के जैसे हालात है उसे देख कर ये कहा जा सकता है कि भारत को अपने पड़ोसियों से ही खतरा है। एक तरफ चीन है तो एक तरफ पाकिस्तान, एक तरफ बांग्लादेश है जो पाकिस्तान समर्थक है दूसरी तरफ नेपाल है जो सैनिक लड़ाई में अगर किसी देश का समर्थन नहीं दे सकता तो आर्थिक रुप से भारत को कमज़ोर बनाने में लगा हुआ है। नेपाल के राजा ज्ञानेंद्र के पुत्र पारस के संबंध दाउद के गुर्गों से भी हैं जो भारत में नकली नोट का व्यापार करते थे। भारत का ये दोस्ती वाला रवैया हमेशा से ही भारत के पीठ में छुरा घुंपवाता रहा है। आज के हालात को देखते हुए कहा जा सकता है कि ये उसी तरह की गतिविधियां है जो पाकिस्तान कारगिल के वक्त करता रहा था। जब एक तरफ तो बातचीत का दौर जारी था तो दूसरी तरफ युद्ध की तैयारी चल रही थी। चीन इस बार पूरे युद्ध के मूड में है औऱ इस बार हमें तैयार रहना होगा। क्योंकि चीन की चाहत भी है युद्ध और मजबूरी भी। जिस तरह से चीन के आंतरिक हालात है उससे ये साफ है कि वो युद्ध ज़रुर करेगा। क्योंकि जनसंख्या की समस्या, नौकरियों की समस्या, रहने की समस्या से निजात पाने के लिये वो युद्ध ज़रुर करना चाहेगा, उसके लिये भारत ही उसका टारगेट है क्योंकि बाकियों से तो उसकी दोस्ती हो चुकी है, भारत का इस वक्त सबसे बड़ा दुश्मन है चीन.....
प्रस्तुतकर्ता शशांक शुक्ला पर 10:36 am 10 टिप्पणियाँ
लेबल: देश की चिंता
किनके हाथों में होगी देश की सुरक्षा....
सोमवार, जुलाई 20, 2009प्रस्तुतकर्ता शशांक शुक्ला पर 1:44 pm 3 टिप्पणियाँ
लेबल: देश की चिंता
कोई भारतीय नहीं..सब प्रादेशिक हैं ?
शनिवार, जून 20, 2009फिर उठ रहा है गर्मा गरम मुद्दा उत्तर भारतीय और मराठी का...शिवसेना का शिव बड़ापाव हो या कांग्रेस का पोहा..सब किसी न किसी को कुछ न कुछ खिलाने की कोशिश कर रहे हैं। राजनीति का गंदे खेल को छोड़ दें तो मुद्दा कुछ खिलाने का नहीं हैं ..यहां मुद्दा मराठी मानुष को काम देने का है। लेकिन इस पर भी राजनीति शुरु हो गई हैं।
मराठी और उत्तर भारतीयों के मुद्दे पर बहस तो बहुत हुई लेकिन सार कभी कुछ नहीं निकला। मै आज फिर इस मुद्दे पर एक नई बहस को जन्म दे रहा हूं कि आखिर मराठी मानुष को उत्तर भारतीयों से इतनी चिढ़ क्यों है। और वो कौन से मुद्दे हैं जिन पर बहुत सी नई पार्टियां शुरु हुई हैं। चाहे वो सालों से मराठी मानुष को आगे लाने के लिए बनी शिवसेना हो या महाराष्ट्र नव निर्माण सेना। क्यों मराठी लोगों को ऐसा लगता है कि उत्तर भारतीय उनके काम को छीनते हैं। यहां पर एक बात तो माननी होगी कि यूं तो मेरे साथ कई मराठी लोग काम करते हैं मेरे आस पास रहते हैं उनको इस बात से कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि महाराष्ट्र में उत्तर भारतीय काम करें या न करें। ये बात तो निर्भर करती है कि काम पर रखने वाले किन लोगों को रखते हैं और किसको नहीं। मै एक साफ सुथरी बहस चाहता हूं इस मुद्दे पर कि मराठी लोगों को अपनी असुरक्षा का भाव कहां औऱ क्यों आता है। सिर्फ महाराष्ट्र में भी बहुत से उत्तर भारतीय काम करते हैं औऱ कई लोग तो ऐसे हो जिनके पूर्वज शायद उत्तर भारतीय थे लेकिन वो नहीं है क्यों उनका जन्म वहीं के किसी अस्पताल में हुआ है। मेरे घर के ऊपर वाले मकान में एक महाराष्ट्रियन परिवार रहता था जब तक वो रहे हमारे उनके अच्छे संबध रहे पर जब मनसे के कार्यकर्ताओं का कहर उत्तर भारतीयों पर शुरु हुआ तो मैने उनसे इस मुद्दे पर व्यापक बातचीत की असल में मै वहां के आम आदमी की सोच को जानना चाहता था। उन्होंने जो मुझे बताया उसके मुताबिक महाराष्ट्र में लोगों को ये फर्क नहीं पड़ता कि कौन उत्तर भारतीय है कौन नहीं ...पर दिक्कत तब आती है जब वहां पर काम देने वाली फर्म उत्तर भारतीयों को सस्ते लेबर की वजह काम देना ज्यादा पसंद करता हैं क्योंकि इसमें उन्हे मुनाफ़ा ज्यादा मिलता है... और लागत कम लगती है। इसी वजह से वहां के मराठी लोगों में इस बात से आक्रोश बढ़ गया। उन्हें लगा कि बाहर से लोग आ रहे हैं उन्हें काम मिल रहा है पर उन्हें नहीं। यहां समझने वाली बात ये है कि इस तरह की रणनीति हर फर्म करती है चाहे वो महाराष्ट्र हो या दिल्ली..यहां भी अगर कोई फर्म अपना कारखाना लगाती है तो कोशिश करती है कि लोकल लोगों को कम से कम काम पर रखा जाये इसका कारण होता कि लोकल होने की वजह से उनकी धाक जमी रहती है और इस वजह से अपर हैंड का काम करता लोकल होना। यहीं कारण है कि वो बाहर से आये हुए कर्मचारियों को ज्यादा अग्रणी रखती है। इसमें उनका सस्ता लेबर भी एक प्लस प्वाइंट की तरह काम करता है। एक मानसिकता इस पूरे बबाल के पीछे है वो ये कि अगर हमारे प्रदेश में कोई फैक्ट्री लगती है तो ज्यादा से ज्यादा लोग ये सोचते हैं कि अब यहां के लोगों को काम मिलेगा ...उस वक्त इस ख्याल पर बात नहीं होती कि बहुत से लोगों को काम मिलेगा। इसी वजह से जो लोग बाहर से आते उन लोगों को वहां के स्थानीय लोगों के आक्रोश से रुबरु होना पड़ता है। यही बात महाराष्ट्र पर लागू होती है इसी वजह से वहां के लोगों को उत्तर भारतीयों से चिढ़ होती है। या ये कहें कि उन्हें हर उस व्यक्ति से परेशानी होती है जो महाराष्ट्र से बाहर के होते हैं। अपने पड़ोस में रहने वालों से मैने ये भी पूछा कि तो फिर सिर्फ उत्तर भारतीयों को क्यों निशाना बनाया जा रहा है। तो उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीयों को नहीं ग़ैर मराठी को निशान बनाया जा रहा है। क्योंकि महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों की संख्या ज्यादा है इसलिए ज्यादा से ज्यादा निशाना उत्तर भारतीय बन रहे हैं। जबकि सच ये है कि वहां पर रह रहे सभी ग़ैर मराठी लोग निशाना बन रहे हैं आक्रोशित लोगों का शिकार बन रहे हैं।
प्रस्तुतकर्ता शशांक शुक्ला पर 2:11 pm 1 टिप्पणियाँ
लेबल: देश की चिंता
गर्त में जाता देश
शुक्रवार, अप्रैल 17, 2009बात कर रहा हूं मै कसाब के वकील की ....ये वही जनाब है जो मुम्बई ब्लास्ट में कई अपराधियों की जान बचा चुके हैं....अब अज़मल कसाब का केस लड़ने उतरे हैं और इसके लिए उन्होंने अपना पहला दांव चल भी दिया है...कसाब ने एक याचिका दाखिल है उसके हिसाब से वो वारदात के समय किशोर था...उसका ये दांव कोर्ट ने फेल कर दिया...एक बात है जो हैरान कर देने वाली है कि कसाब का केस शुरु हो गया है इसलिए अब फैसले की उम्मीद तो नहीं करना चाहिए...हां कोर्ट की कर्रवाई में यूं ही समय बीतता जाएगा लेकिन कसाब अपनी आराम की ज़िदगी जी कर चैन की मौत मर जाएगा॥लेकिन फैसला नहीं आएगा॥क्योकि जनाब ये इंडिया है इंडिया जहां मारने वाले से ज्यादा बचाने वाले होते हैं....इसलिए कसाब को फांसी मिले इसकी उम्मीद ज़रा कम ही है...दिल दुख़ता है जब संसद के दोषी को सज़ा नहीं दी गई॥लोग मरे देश जला॥संसद की इज्जत गई सो अलग॥लेकिन हमारी जेलों में कैद आतंकवादियों को सज़ा नहीं मिल पाई....
प्रस्तुतकर्ता शशांक शुक्ला पर 10:14 pm 1 टिप्पणियाँ
लेबल: देश की चिंता
