धर्म लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
धर्म लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

धर्म संबंधी सवालों के जवाब मिलेंगे ??????

सोमवार, अगस्त 10, 2009

सुबह सुबह सोकर उठा फिर सोचा कि चलो रात अच्छी कटी और एक पूरे चौबीस घंटे शांति के साथ कटे। सुबह उठकर मैने सोचा कि क्यों न अपने ब्लाग को खोलें देखें कि क्या हो रहा है ब्लाग जगत में। अपने ब्लाग पर एक लेख पर एक टिप्पणी पढ़कर दिमाग एकदम से चकरायमान हो गया। मै पहले आपके एक बात बता दूं कि आजकल ब्लाग पर ऐसे लोगों को कमेंट आते है जो ब्लाग पढ़कर अपने टिप्पणी नहीं करते है। किसी और पोस्ट को पढ़कर किसी और मामले पर टिप्पणी चिपका देतें है। हां तो मै आपको बता रहा थी मेरे एक ब्लाग पर एक पोस्ट पर टिप्पणी देखकर मै सन्न रह गया । किसी ने लिखा था कि....

भाई शशाक जी मौहल्ला पर आपका एक पुराना लेख पढऩे को मिला। इसमें आपने धर्म बदलने संबंधी मुद्दे पर कई बातें लिखी। मेरे ब्लॉग पर लगभग सौ लोगों के बारे में है जो धर्म बदलकर मुस्लिम हो गए। क्या आप उनको पढऩा नहीं चाहेंगे कि आखिर यह मुस्लिम क्यों हो गए? आपको अपने कई सवालों के जवाब मिलेंगे।

तो ये थी टिप्पणी...धर्म पर चर्चा हो तो मोहल्ला सबसे फेवरेट जगह बनती जा रही है। चाहे धर्म का प्रचार हो या बबाली लेख। लेकिन एक बात जो मेरे समझ में नहीं आई कि क्यों ये भाई साहब मुझे समझा रहे है कि धर्म बदल लो। वो ये भी कह रहे हैं सौ से ज्यादा लोग घर्म बदलकर मुस्लिम बन गये..... वो अब ये चाहते है कि मै भी साइट पर जाकर मुस्लिम बनने के फायदे खोजूं और मुसलमान बन जाउं।कमाल है इन्हे लगता है कि मै ऐसा करुंगा???? मै आपने ब्लागर भाईयों से पूछना चाहुंगा कि मोहल्ला में ये क्या हो रहा है। आखिर ये जनाब किन सवालों के जवाब देना चाह रहे है। क्या कहना चाह रहे थे ये मेरे मित्र....कहीं इन्हे ये तो नहीं लग रहा कि मुझे अपनी बातों के जाल में फंसा कर मेरा धर्म परिवर्तन करवा लेंगे। तो ऐसे लोगों कों मेरी सलाह कि जैसा कि मेरा पेशा है उसी को देखकर समझ लेना चाहिये एक पत्रकार को समझाना दुनिया का सबसे बड़ा काम होता है। क्योकि उसके पास ढेरों तर्क होते है। जिससे समाने वाला फंस जाता है। क्योंकि यही तो उसका काम है। रही सौ लोगों वाली बात तो मै दो सौ से ज्यादा लोगों को जानता हूं जो मेरी तरह की सोच रखते हैं। हमारी कौम ही ऐसी है पत्रकार बिरादरी ऐसी ही होती है यार....एक बात और मेरे दिमाग में खटकी है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि अपने ब्लाग या डॉट काम का प्रचार करने के लिये ऐसा किया गया हो। अभी तक मैने उस साइट या ब्लाग को पढ़ा तो नहीं है लेकिन ये एक शुरुआत है जहां से मै उस साइट पर जाकर इस बेकार की बात और उन तथाकथित सौ लोगों से मिलकर देखुं कि वो बेचारे मुस्लिम बनकर क्यों जी रहे हैं। आखिर ऐसा क्या हो गया उनके जीवन में कि उन्हे लगा कि धर्म परिवर्तन ही उनकी परेशानियों का हल है। या धर्म परिवर्तन करवाकर उनकी परेशानियां ( हो सकता है कि धन संबंधी परेशानिया, जैसा कि अक्सर होता है) सच में हल तो नहीं हो गयी। भाई साहब ने तो मुझे ऑफऱ किया है कि उनके ब्लाग पर जाकर देखुं कि कौन है वो सौ लोग.....मै इस मुद्दे पर आगे लिखता रहुंगा हर बार जिन लोगों की कहानी मै पढ़ता रहुंगा। पर मेरी एक दिली ख्वाहिश है कि मौहल्ला पर कृपया एक बोर्ड ज़रुर लगायें कि यहां धर्म का प्रचार करना मना है.....

हिम्मत है तो कोई मेरा धर्म बदलकर दिखाओ ???????

गुरुवार, जुलाई 23, 2009

इस टाइटल को पढ़कर इस समझने का प्रयास मत करियेगा ...क्योंकि ये आपकी सोच से अलग हो सकता है।अपनी बात कहने से पहले मै चाहता हूं कि आप कुछ इन खबरों पर ध्यान दें.....

1) ब्यावर- बेटे-बहू की मर्जी के बगैर दादा द्वारा पौतों का धर्म परिवर्तन करवाने का मामला सामने आया है। बच्चों के पिता ने दादा के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने, अपहरण, हत्या का प्रयास करने और धारदार हथियार से चोट पहुंचाने के आरोप में सिटी थाना पुलिस में मामला दर्ज करवाया है........

2) भुवनेश्वर। उड़ीसा के कंधमाल जिले में धर्म परिवर्तन और पुन: धर्म परिवर्तन पिछले वर्ष हुए दंगे के मुख्य कारणों में थे। यह बात दंगे की जांच कर रहे एक न्यायिक आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कही है।

3) हाल में मलयेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर में एक सिख परिवार के 41 साल के व्यक्ति मोहन सिंह का दिल के दौरे से निधन हो गया। परिवार के लोग जब उनका शव लेकर अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान जा रहे थे, तो उन्हें इस्लामिक विभाग के अधिकारियों ने रास्ते में रोक लिया। उन्होंने कहा कि मोहन सिंह 1992 में धर्म परिवर्तन करके मुसलमान हो गए थे, इसलिए उनके शव का अंतिम संस्कार सिख रीतिरिवाजों से नहीं, बल्कि मुस्लिम विधिविधान से ही किया जा सकता है।

4) लंदन - ब्रिटेन में एक कट्टरपंथी मौलवी ने कथित तौर पर 11 साल के एक स्कूली बच्चे का धर्म परिवर्तन करने की कोशिश की। सीन नाम के इस श्वेत लड़के को एक टेप में अरबी में आयतें पढ़ते और अल्लाह के प्रति निष्ठा जाहिर करते देखा गया। रिपोर्ट के मुताबिक निर्वासित उमर बाकरी मोहम्मद के अनुयायी और विवादास्पद मौलवी अंजम चौधरी ने इस लड़के का धर्म बदलने की कोशिश की।

5) जबलपुर में धर्म न बदलने पर दलित परिवार पर हमला कर मारपीट एवं तोड़फोड़ करने वाले कुछ युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए धर्मसेना के साथ बड़ी संख्या में एसपी कार्यालय पहुंचे रामपुर बेन मोहल्ला के रहवासियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। आक्रोशित लोगों ने गोरखपुर थाने का घेराव कर मामले में त्वरित कार्यवाही की मांग की


ये तो कुछ ही मामले है धर्म परिवर्तन के.....पहले तो मै सोच रहा था कि आखिर लोग धर्म कैसे बदल लेते हैं। मेरे परिवार में भी इस बात पर चर्चा ज्यादा होती है कि आखिर कैसे लोग अपना धर्म परिवर्तन कर लेते हैं। हमारे यहां तो उन लोगों को हिकारत की नज़रो से देखा जाता है जो अपने धर्म को छोड़कर दूसरे का धर्म अपना लेते हैं। लेकिन यूं ही एक दिन खाली बैठा था और सोच रहा था कि आखिर क्यों लोग अपनी धर्म बदलते है और आखिर क्यों लोग इतने मजबूर बन जाते हैं कि उन्हें अपनी पूरे जीवन में जिस प्रकार से पूजा अर्चना की है उस पद्धति को छोड़कर दूसरी पद्धति अपना ले। परेशान हालात में मै सड़क पर यूं ही घूमने निकल पड़ा। थोड़ी दूर पर एक शिव मंदिर पड़ता है और क्योंकि मैं हिंदु धर्म से ताल्लुक रखता हूं और साथ ही ब्राह्मण जाति में जन्म लिया है तो अक्सर मंदिरों की पैड़ियों यानी दर पर सिर झुक ही जाता है। मैने भी सिर झुका लिया। आगे बढ़ा तो माथा ठनका। मैने सोचा कि आखिर अगर पिछले बीस सालों से जिस पद्धति को मैने और मेरे परिवार ने अपनाया है उसको अगर मै छोड़ दूं तब क्या होगा। मैने सोचा क्यों न मान लिया जाये कि मैने हिंदु धर्म छोड़ दिया। तब होगा ये कि मेरे परिवारवाले मुझसे लड़ाई कर लें। कुछ धार्मिक संगठन मेरे दुश्मन हो जाये या ये भी हो सकता है मुझे जान से मारने की भी कोशिश होने लगे। पर एक चीज जो मेरे दिमाग में आई वो ये कि उस वक्त जिस धर्म को मै अपनाउंगा.... क्या वो मुझे ये लगने लगेगा कि वो बेहतरीन है और उस पद्धति को अपना सकूंगा। जिस दर पर अक्सर अकारण ही सिर झुक जाया करता था क्या गैर धर्मी होने पर न झुकेगा। नहीं ऐसी नहीं हो सकता। क्यों जिस पद्धति को मैने बचपन से देखा, सुना और अपनाया है जिस विधि से मैने भगवान की पूजा अर्चना की है उस विधि को मै कैसे भूल पाउंगा। न चाह कर भी अक्सर उस तरीके से भगवान को याद करुंगा भले ही मेरा नाम उस वक्त शशांक शुक्ला की जगह शफीकुर्रहमान हो या सैम्पसन,या फिर सुखविंदर...लेकिन मै चाहे जिस नाम में भी रहूं चाहे जो भी नाम हो या जो भी धर्म लेकिन बचपन से जिस ज़िदगी के पैटर्न को अपनाया है उसे नहीं भूल पाउंगा। और मैं क्या कोई भी नहीं कर पायेगा हां वो भूलने की नाकाम कोशिश या नाटक ज़रूर करेगा। लेकिन उसका अपना सच वो कभी नहीं भूल पायेगा। मै कहता हूं कि धर्म परिवर्तन की बहुत सी घटनायें होती हैं इसलिए मै कह रहा हूं कि कोई मेरा धर्म बदलकर दिखाओ......कैसे मारोगे उस भक्ति को जिस भक्ति से मैने बरसों पूजा कि है। चंद मंत्रो या आयतों या अन्य विधियों से मेरी सोच नहीं बदली जा सकती हैं। नाम का धर्म बदल सकते हो पर काम का धर्म नहीं बदल सकते। सोच का धर्म नहीं बदल सकते और अगर मैने धर्म बदल भी लिया तो होगा ये कि आपकी नज़र में मै चाहे किसी भी धर्म में रहूं पर रहुंगा उसी धर्म का बाशिंदा जिस पर मेरी आस्था होगी और बिना आस्था किसी भी धर्म की कोई औकात नहीं।

क्या है धार्मिक उन्माद....कौन है कट्टर..

गुरुवार, जून 18, 2009


मुझसे किसी न सवाल किया कि धार्मिक उन्माद क्या है..असल में उन्होने सवाल किया कि उनके कौन से लेख से मुझे लगा कि उन्होने धार्मिक उन्माद फैलाने कि कोशिश की है...
यहां तक की मुझे तो किसी ने आऱ एस एस का कार्यकर्ता ही घोषित कर दिया...लेकिन मै पूछना चाहता हूं कि अगर कोई अपने ब्लाग पर सिर्फ धर्म से जुड़े मुद्दों के बारे में लिखे तो उसे आप क्या कहेंगे...कुछ लोग उसे कहेंग कि वो धार्मिक कट्टर है पर मै इस बात को नकार देता हूं उस वक्त मेरी नज़र में वो ठीक है और बिलकुल एक आम आदमी की तरह आपने धर्म से जुड़ी बातें करता है और कुछ नहीं....लेकिन दिक्कत उस वक्त शुरु हो जाती है जब वो शख्स ये कहने लगे कि मेरे धर्म में जो लिखा है उसके हिसाब से अगर कोई रहने लगे तो समाज सुधर जाएगा..और वही आदमी दूसरे धर्मों के विषय में गलत बातें लिखने लगे और कहे कि ये सच है तो....उस वक्त मेरे विचार से ये गलत होगा....क्यों आपके धर्म में जो बातें लिखी है वो ठीक होंगी सच होंगी इसका मतलब ये तो नहीं कि जो बातें आपके धर्मिक पुस्तकों में लिखीं हो वो ही सही हैं और दूसरों की पुस्तकों में जो लिखा है वो गलत...बेशक आप व्याख्यानों के महारथी हों...किसी पेड़ को देखकर कल्पवृक्ष की संज्ञा तक देकर उसका व्याख्यान करें लेकिन इस वक्त आप धार्मिक उन्मादी की श्रेणी में आ जायेंगे..क्यों कि उस वक्त आप तो अपने धर्म की अच्छी बातों को नहीं कह रहे होते है दूसरे के धर्म को गलत ठहराने में व्यस्त होते हैं...आप जो लिखें ठीक लिखें अपने से मतलब रखें किसी और को गलत न कहें खासकर धर्म से जुड़े मसायल पर क्योंकि धर्म कुछ नहीं होता...होता है जीवन जीने के तरीका या ढंग जिसका निर्माण हमारे पूर्वजों ने हमारे लिए किया ताकि हम इस जीवन को सलीके से जिंए न की दूसरे को गलत ठहराकर खुद को ज्यादा अच्छा दिखायें....ये बात सभी धर्मों पर लागू होती है.... इन बातों को किसी भी धर्म के अनुयायी अपना सकते हैं...धर्म धर्म करते रहते हैं कभी ये भी कहा है कि क्यों भाई साहब कहीं मेरे इस काम आपकों कोई परेशानी तो नहीं हो रही है...ये बात ठीक है कि किसी के कहने पर आप कुछ बदल नहीं सकते औऱ बदलना भी नहीं चाहिए पर समझना तो चाहिए....मेरे इस लेख हो सकता है कि आपके समझ में आया हो जिसको समझाने के लिए मैने इतना समय दिया इस लेख को बात को समझे...धर्म कुछ नहीं मात्र एक जीवनशैली है

Related Posts with Thumbnails